सीतामढ़ी के पुपरी में हैदराबाद पुलिस की छापेमारी, नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

Author Baidnath thakur|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

हैदराबाद पुलिस ने सीतामढ़ी के पुपरी में एक बड़ी छापेमारी कर नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है. स्थानीय पुलिस के सहयोग से हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर हैदराबाद ले जाया गया है.

विज्ञापन

Hyderabad police operation Sitamarhi: सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरौली गांव में हैदराबाद पुलिस ने स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर नाबालिग लड़की के अपहरण कांड में संलिप्त आरोपी संजय दास के पुत्र सूरज कुमार को धर दबोचा. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर हैदराबाद पुलिस अपने साथ सुरक्षित ले गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

kidnapping accused: आसिफ नगर थाना में दर्ज है अपहरण का मामला

हैदराबाद पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे अनुसंधानकर्ता एवं पुअनि रामा अंजनी ने मीडिया को जानकारी दी कि हैदराबाद के आसिफ नगर थाना क्षेत्र में आरोपी सूरज कुमार के खिलाफ कांड संख्या 236/26 दर्ज किया गया था. आरोपी पर एक नाबालिग लड़की के अपहरण का गंभीर आरोप है, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी.

स्थानीय पुलिस के सहयोग से बिरौली गांव में हुई छापेमारी

पुपरी थाना क्षेत्र के बिरौली गांव में आरोपी के छिपे होने की पुख्ता गुप्त सूचना हैदराबाद पुलिस को मिली थी. सूचना मिलते ही हैदराबाद पुलिस ने सीतामढ़ी पहुंचकर स्थानीय पुपरी थाना पुलिस से संपर्क साधा और त्वरित सहयोग मांगा. दोनों थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गांव में अचानक घेराबंदी की और आरोपी को भागने का कोई मौका नहीं दिया.

गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया और पूछताछ जारी

पुलिस की इस अचानक दबिश से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की. स्थानीय पुलिस का कहना है कि अन्य मामलों और संपर्कों को खंगालने के लिए भी पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर के अखाड़ाघाट पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या या आत्महत्या ?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन