सीतामढ़ी: भाई को खाना पहुंचाकर लौट रही नाबालिग का अपहरण
भाई को खाना पहुंचाकर लौट रही नाबालिग का अपहरण
सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। पीड़िता अपने भाई को खाना पहुंचाकर घर लौट रही थी, तभी बदमाशों ने उसे जबरन उठा लिया।
Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण का एक गंभीर मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने भाई को खाना पहुंचाकर वापस घर लौट रही थी, तभी रास्ते में घात लगाए आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में सनसनी फैल गई है.
आपके शहर में
Crime News: खुरशाहा स्थित फर्नीचर दुकान से घर लौटने के दौरान हुई घटना
दर्ज कराए गए आवेदन के अनुसार, बीते 1 अगस्त 2026 की देर शाम करीब 9 बजे 15 वर्षीया नाबालिग किशोरी अपने भाई के खुरशाहा स्थित फर्नीचर दुकान से खाना देकर घर के लिए निकली थी. रास्ते में पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर उसका मुंह दबा लिया और जबरन अगवा कर अपने साथ ले गए.
चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी जब किशोरी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा, तब थाने में गुहार लगाई गई. पीड़िता के परिजनों ने इस मामले में चार लोगों क्रमशः सुधीर ठाकुर, सुशील ठाकुर, प्रमोद ठाकुर व नयन देवी, जो सभी भूतही थाना क्षेत्र के सुपौना गांव के निवासी हैं, उनके खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया
स्थानीय थाने की पुलिस ने परिजनों के आवेदन के आधार पर विभिन्न सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इस महत्वपूर्ण कांड के अनुसंधान की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर लभली कुमारी को सौंपी गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और अपहृत किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
यह भी पढ़ें... दरभंगा के केवटी में मेला देखने गए छात्र की संदिग्ध मौत: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए