सीतामढ़ी: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, तीन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित युवती का फोटो | Prabhat Khabar Network

सीतामढ़ी के बेला थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर युवती से कई महीनों तक प्रेम संबंध बनाए गए और उसका यौन शोषण किया गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Sitamarhi Crime News: बेला थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर कई महीनों तक प्रेम संबंध रखने और यौन शोषण करने का एक गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले में मुजौलिया गांव निवासी जितेंद्र सिंह के पुत्र विकास कुमार, किरण देवी और बबीता देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरोपी विकास कुमार के साथ उसका प्रेम संबंध था. इस दौरान आरोपी उसे लगातार शादी का भरोसा देता रहा और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता के अनुसार 25 जून 2026 को आरोपी उसे घर से मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया था. इसके बाद भी दोनों के बीच संबंध बने रहे.

परिजनों ने की बात तो किया शादी से इनकार

पीड़िता का आरोप है कि जब उसके परिवार वालों ने आरोपी पक्ष से शादी की बात चलाई, तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का हवाला देते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया. पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी की इस हरकत से वह और उसका पूरा परिवार दहशत में है.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच शुरू

बेला थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. केस के अनुसंधान की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) रिचा कुमारी को सौंपी गई है.

ये भी पढ़ें: सीतामढ़ी: नगर थाने से महिला चोर फरार मामले में प्रशिक्षु दारोगा निलंबित


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन