सीतामढ़ी: कैंसर और बीपी-शुगर जैसी बीमारियों की पहचान के लिए चलेगा विशेष जांच अभियान

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी: कैंसर और बीपी-शुगर जैसी बीमारियों की पहचान के लिए चलेगा विशेष जांच अभियान

सीतामढ़ी जिले में कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, सीओपीडी और एनीमिया जैसी गैर-संचारी रोगों की पहचान के लिए एक विशेष जांच अभियान शुरू किया जाएगा. इस अभियान का उद्देश्य बीमारी की शुरुआती अवस्था में ही पहचान कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है. आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी और जांच के लिए प्रेरित करेंगी.

विज्ञापन

Sitamarhi Health Campaign:  जिले में कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) और एनीमिया समेत अन्य गैर संचारी रोगों की पहचान के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जांच के लिए प्रेरित करेंगी. इसके साथ ही चिन्हित मरीजों का नियमित फॉलोअप भी सुनिश्चित किया जाएगा. अभियान के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी ने सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बीमारी की शुरुआती पहचान सरकार की प्राथमिकता: स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने गैर संचारी रोगों की समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता केवल इलाज उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि हर व्यक्ति तक जांच सुविधा पहुंचाकर बीमारी की प्रारंभिक अवस्था में पहचान करना है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस विशेष अभियान के दौरान कोई भी पात्र व्यक्ति स्क्रीनिंग से वंचित न रहे.

सभी सरकारी अस्पतालों व आरोग्य केंद्रों पर होगी स्क्रीनिंग

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल एवं सदर अस्पताल में स्क्रीनिंग अभियान चलेगा. इसमें कैंसर, बीपी, शुगर, सीओपीडी व एनीमिया की मुफ्त जांच एवं समय पर उपचार सुनिश्चित किया जाएगा.

खान-पान और तंबाकू के खतरों के प्रति किया जाएगा जागरूक

अभियान के दौरान लोगों को असंतुलित खान-पान, तंबाकू और धूम्रपान के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा.

ये भी पढें: सीतामढ़ी: कैट के प्रदेश अध्यक्ष का दौरा, संगठन विस्तार और व्यापारी हितों पर हुई चर्चा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन