नदी किनारे से अज्ञात महिला का शव मिला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jun 2024 10:25 PM
लखनदेई नदी की पेटी से शनिवार की सुबह एक अज्ञात महिला का अर्द्धनग्न शव बरामद हुआ.
बथनाहा. बथनाहा एवं सहियारा थाना क्षेत्र की सीमा पर लखनदेई नदी की पेटी से शनिवार की सुबह एक अज्ञात महिला का अर्द्धनग्न शव बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. आसपास के आधा दर्जन गांवाें के सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शव बखरी पंचायत के ठुठराहा गांव के सीमा से गुजरने वाली लखनदेई नदी के किनारे से बरामद किया गया. एक मजदूर शौच के लिए सुबह लगभग 5.00 बजे गया था. उसकी नजर महिला के अर्द्धनग्न शव पर पड़ी. इसके बाद लोगों को पता चला कि उक्त स्थल पर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है. शव की पहचान नहीं की जा सकी है. बथनाहा थाना के एसआई रवि पंडित पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृत महिला पीले रंग का ब्लाउज व पेटीकोट पहन रखी थी. औंधे मुंह गिरी पड़ी थी. मुंह से झाग निकल रहा था. एक पीली साड़ी नदी के पानी में तैर रही थी. शव के पैर के समीप किसी पुरुष का चप्पल पड़ा हुआ था. बथनाहा थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पहचान के लिए 72 घंटे तक शव को सुरक्षित रखा जाएगा. एसआइ रवि पंडित ने बताया कि किसी विवाहिता का शव आपत्तिजनक अवस्था में बरामद किया गया है. शव की पहचान नहीं हो सकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










