सीतामढ़ी में आधुनिक फर्टिलिटी सेंटर शुरू, नि:संतान दंपत्तियों के लिए खुशखबरी

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi News smriti-ivf-fertility-centre-launched-in-dumra

दीप प्रज्ज्वलित करते सांसद, विधायक व अन्य

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के डुमरा में अत्याधुनिक स्मृति आईवीएफ फर्टिलिटी सेंटर का शुभारंभ हुआ. सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने उद्घाटन किया. अब बांझपन की समस्या से जूझ रहे दंपत्तियों को जिले में ही आधुनिक आईवीएफ उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधाएं मिल सकेंगी. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से रौशन कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है. डुमरा के राजोपट्टी स्थित परिसदन के पास अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्मृति आईवीएफ फर्टिलिटी सेंटर का शुभारंभ किया गया. इस सेंटर के शुरू होने से अब जिले और आसपास के क्षेत्रों के उन दंपत्तियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो संतान सुख के लिए वर्षों से इलाज करा रहे हैं.

सांसद ने किया सेंटर का उद्घाटन

जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने रिमोट के जरिए सेंटर का उद्घाटन किया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. सांसद ने कहा कि अब बांझपन की समस्या से जूझ रहे दंपत्तियों को इलाज के लिए बड़े शहरों या दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया.

आईवीएफ तकनीक से मिलेगा आधुनिक इलाज

सेंटर की विशेषज्ञ डॉ. स्मृति स्पर्श ने बताया कि बदलती जीवनशैली, तनाव और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से इनफर्टिलिटी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे दंपत्ति जिनकी शादी को एक वर्ष या उससे अधिक समय हो चुका है और वे माता-पिता नहीं बन पा रहे हैं, उनके लिए यह सेंटर उम्मीद की नई किरण साबित होगा. यहां आधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों और उन्नत चिकित्सा पद्धति के माध्यम से इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी.

‘नई सुबह मातृत्व की’ पुस्तक का विमोचन

कार्यक्रम के दौरान स्मृति आईवीएफ सेंटर की ओर से प्रकाशित पुस्तक ‘नई सुबह मातृत्व की’ का भी विमोचन किया गया. पूर्व डीएम एवं उच्च शिक्षा सचिव राजीव रौशन ने कहा कि यह सिर्फ एक मेडिकल सेंटर नहीं, बल्कि समाज की एक बड़ी जरूरत को पूरा करने वाला प्रयास है.

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में पुनौराधाम के महंत कौशल किशोर दास, विधान पार्षद रेखा कुमारी, विधायक गायत्री देवी, पंकज कुमार मिश्रा, बैद्यनाथ प्रसाद, प्रो. नागेंद्र राउत, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, प्रभारी डीएम संजीव कुमार, एसपी अमित रंजन, डीडीसी संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन