राहुल गांधी का दावा: पुलिसवाले घसीटकर ले गए, लेकिन कान में कह रहे थे- इस सरकार को हटाओ

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते राहुल गांधी, फोटो पीटीआई

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी. उन्होंने दावा किया कि हिरासत के दौरान उनके साथ खींचा-तानी की गई. राहुल गांधी ने पुलिस वालों के साथ उनकी क्या बातचीत हुई, उस बारे में भी खुलासा किया.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने बताया, "यह सच है कि पुलिस वालों ने मुझे थोड़ा खींचा-तानी की, लेकिन वे मेरे कान में धीरे से कह रहे थे कि इस सरकार को हटाओ. उनमें से एक ने कहा, 'मैं राजस्थान से हूं, हमने बस वर्दी पहनी हुई है.' दूसरा कह रहा था, 'मैं हरियाणा से हूं, इन्हें हटाओ.' तो यह भावना वहां है और हर कोई सच जानता है. उन लोगों को आदेश मानना ​​पड़ता है, इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं. लेकिन जो हुआ है, उससे पुलिस भी खुश नहीं है. संवेदनशील पुलिसकर्मी महसूस करते हैं कि यह हमारे देश के भविष्य के साथ किया जा रहा एक अपराध है. वे इसमें अपने बच्चों को देख सकते हैं."

विज्ञापन


मुझे धक्के-मुक्के खाने की आदत है : राहुल गांधी

राहुल गांधी से प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पूछा गया कि पीएम आवास के बाहर से जब उन्हें हिरासत में लिया गया, तो कैसा लग रहा था? इस सवाल पर मुस्कुराते हुए राहुल ने कहा, "कोई बात नहीं. मुझे धक्के-मुक्के खाने की आदत है. इससे कोई दिक्कत नहीं है. मेरा काम भारत के लोगों की इच्छा को सामने लाना है, चाहे वह छात्र हों, युवा हों या किसान. विपक्ष के नेता के तौर पर मुझे यही काम करना है. मुझे भारत के लोगों की आवाज बनना है. जहां भी लोगों को तकलीफ हो रही है, मुझे उस ओर ध्यान दिलाना है. ये बहुत छोटी-मोटी बातें हैं, कोई बड़ी बात नहीं है. ऐसा करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि मैं अपने लोगों की इच्छाओं के साथ खड़ा हो सकूं. तो थोड़े-बहुत धक्के-मुक्के लग भी जाएं, तो कोई समस्या नहीं है. मैं और भी धक्के सहने को तैयार हूं."


ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने छात्रों की मांगों को ठहराया जायज: धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा, कहा- छात्रों से तुरंत माफी मांगे सरकार

ये भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने पर वॉलंटियर्स ने पहुंचाई मदद, वीडियो

ये भी पढ़ें: C/JP की याचिका पर तत्काल सुनवाई से SC का इनकार, कहा- 'वीडियो देखने का वक्त नहीं'


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola