मनेर में छत से गिरकर 7 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
बच्चे की फाइल फोटो

बच्चे की फाइल फोटो

पटना के मनेर में एक 7 वर्षीय बच्चे की छत से गिरने के कारण मौत हो गई. यह घटना गोरैया स्थान-नीलकंठ टोला गांव की है, जहां बच्चे की मां की भी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

Patna News: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के गोरैया स्थान-नीलकंठ टोला गांव में छत पर खेलने के दौरान गिरकर एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है.

छत पर खेलते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गोरैया स्थान-नीलकंठ टोला निवासी विजेंद्र कुमार का पुत्र दिलखुश कुमार अपने घर की छत पर खेल रहा था. इसी दौरान छत पर रेलिंग नहीं होने के कारण वह संतुलन खोकर नीचे गिर गया.

गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए दानापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया.

इलाज के दौरान हुई मौत

गंभीर रूप से घायल दिलखुश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना से पूरे गांव में मातम छा गया.

स्थानीय लोगों ने जताया शोक

पंचायत समिति सदस्य धर्म भाई यादव ने बताया कि बच्चा छत पर खेलने गया था. रेलिंग नहीं होने के कारण वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

गांव में शोक का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और अपनी संवेदना व्यक्त की. पंचायत समिति सदस्य समेत स्थानीय समाजसेवियों ने भी परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.


विज्ञापन
Suaib Khan Maner

लेखक के बारे में

By Suaib Khan Maner

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन