ePaper

बथनाहा में अज्ञात बुलेट की ठोकर से महिला की मौत

Updated at : 26 Aug 2024 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
बथनाहा में अज्ञात बुलेट की ठोकर से महिला की मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगरा सीमान के समीप सीतामढ़ी की ओर से तेज गति से आ रही एक अज्ञात बुलेट मोटसाइकिल सवार व्यक्ति ने एक बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया.

विज्ञापन

बथनाहा. थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगरा सीमान के समीप सीतामढ़ी की ओर से तेज गति से आ रही एक अज्ञात बुलेट मोटसाइकिल सवार व्यक्ति ने एक बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया. इस घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के एक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया. मृतका की पहचान थाना अंतर्गत बखरी गांव निवासी कौशलेंद्र कुमार ऊर्फ कौशल की पत्नी रिंकू कुमारी (50 वर्ष) के रुप में की गयी है. बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया. मृतका रिंकू देवी की मौत से पूरे पंचायत में शोक है. पति कौशलेंद्र कुमार समाजसेवी के रुप में चर्चित हैं. कई बार मुखिया का चुनाव लड़ चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन