विवाहिता पर छिड़का केरोसिन, आग लगाकर जान से मारने की कोशिश; पति समेत 4 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
केरोसिन छिड़क कर विवाहिता को जलाने का प्रयास, पति समेत चार गिरफ्तार

सीतामढ़ी के बोखड़ा गांव में विवाहिता पर केरोसिन छिड़ककर जलाने की कोशिश की गई. पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता का इलाज जारी है.

विज्ञापन

Sitamarhi Crime News: सीतामढ़ी बोखड़ा थाना क्षेत्र के बोखड़ा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. ससुराल वालों ने एक विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट करने के बाद उसे जान से मारने की नीयत से शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी. आग से झुलसी महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH), मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया है. घटना 22 जुलाई की देर रात की बताई जा रही है.

13 लोगों पर केस दर्ज, पीड़िता की बहन के फर्द बयान पर कार्रवाई

घटना को लेकर जख्मी विवाहिता पिंकी कुमारी की बहन खुशबू कुमारी (पति चंद्रशेखर सिंह, निवासी भूपभैरो, डुमरा) ने एसकेएमसीएच में बोखड़ा थाना पुलिस के समक्ष अपना फर्द बयान दर्ज कराया है. बयान के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें पीड़िता के पति सुरेंद्र सिंह समेत ससुराल पक्ष के 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

पूर्व में भी दर्ज कराई थी प्राथमिकी

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पिंकी कुमारी की शादी बोखड़ा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के साथ हुई थी. शादी के कुछ महीनों बाद से ही उसे प्रताड़ित और प्रताड़ित किया जाने लगा. प्रताड़ना से तंग आकर पिंकी ने पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद से आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे थे. 22 जुलाई को जब वह मायके से अपने ससुराल पहुंची, तो उसी रात आरोपियों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

मामले की गंभीरता को देखते हुए बोखड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने नामजद आरोपियों में से पीड़िता के पति सुरेंद्र सिंह के अलावा सुबोध सिंह, राजेश सिंह और निशांत कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस बाकी बचे नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन