सुरसंड में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 8 बाइक चालकों से 8,000 का जुर्माना वसूला गया

सुरसंड में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 8 बाइक चालकों से 8,000 का जुर्माना वसूला गया
सीतामढ़ी जिले के सुरसंड में सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान 8 बाइक चालकों पर कुल ₹8000 का जुर्माना लगाया गया. नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया.
Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया. एसपी के निर्देश पर भिट्ठा थाना पुलिस ने एनएच-227 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाते हुए ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और त्रुटिपूर्ण दस्तावेज के साथ वाहन चला रहे बाइक चालकों पर कार्रवाई की. इस दौरान आठ लोगों का ऑनलाइन चालान काटा गया.
कंटाही मोड़ के पास हुई जांच
भिट्ठा थानाध्यक्ष दीपक पटेल के नेतृत्व में गुरुवार देर शाम श्रीखंडी भिट्ठा गांव स्थित कंटाही मोड़ के समीप एनएच-227 पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों की गहन जांच की और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की.
आठ बाइक चालकों से वसूला गया जुर्माना
अभियान के दौरान ट्रिपल राइडिंग करने, हेलमेट नहीं पहनने और वाहन के आवश्यक दस्तावेज अधूरे होने पर आठ बाइक चालकों का ऑनलाइन चालान काटा गया. इन सभी से कुल ₹8,000 का जुर्माना वसूला गया.
कार्रवाई से बाइक चालकों में मचा हड़कंप
अचानक शुरू हुए जांच अभियान से बाइक चालकों में हड़कंप मच गया. कई लोग पुलिस को देखकर रास्ता बदलते नजर आए, जबकि कई वाहन चालक जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा सके. पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की अपील की.
यह भी पढे़ं: सीतामढ़ी में मानव तस्करी रोधी दस्ता सक्रिय,मानव और बाल तस्करी पर रोक की अपील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विजय नारायण मिश्र
विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










