सीतामढ़ी में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सड़कों पर उतरी पुलिस, डुमरा रोड में फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, जिलों में निकला फ्लैग मार्च

सीतामढ़ी में विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है. संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Police Flag March: सीतामढ़ी जिला में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया. एसपी अमित रंजन के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की ब्रीफिंग की गई. इसके बाद डुमरा रोड समेत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया.

संवेदनशील स्थलों पर बढ़ी गश्त, अतिरिक्त बल तैनात

विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जिले के सभी संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. पुलिस की टीमें निरंतर गश्त कर सघन निगरानी रख रही हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके.

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर

फ्लैग मार्च के दौरान मेहसौल थाने की पुलिस समेत अन्य अधिकारियों ने आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वाले और भ्रामक सूचनाएं साझा करने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने स्थानीय थाना, डायल 112 या जिला कंट्रोल रूम में दें.


विज्ञापन
राकेश कुमार राज

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन