सीतामढ़ी: मेजरगंज में शिक्षिका ने पीछा करने और घेरने के प्रयास का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में एक कंप्यूटर साइंस की शिक्षिका ने विद्यालय आते-जाते समय अज्ञात युवकों द्वारा पीछा करने और घेरने का गंभीर आरोप लगाया है. इस घटना के बाद शिक्षिका ने थाने में आवेदन देकर अपनी सुरक्षा की मांग की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बहेरा में कार्यरत कंप्यूटर साइंस की शिक्षिका ने कुछ अज्ञात युवकों पर विद्यालय आने-जाने के दौरान पीछा करने और घेरने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. मामले में शिक्षिका ने मेजरगंज थाना में आवेदन देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

दो अलग-अलग मौकों पर पीछा करने का आरोप

आवेदन के अनुसार, पीड़िता ज्योति सिंह, सहियारा थाना क्षेत्र के बदुरी अमघट्टा गांव की निवासी हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि विद्यालय आने-जाने के दौरान दो अलग-अलग मौकों पर कुछ संदिग्ध युवकों ने उनका पीछा किया और उन्हें घेरने का प्रयास किया. इस घटना के बाद वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं.

पुलिस ने जांच शुरू की

मामले में मेजरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षिका का आवेदन प्राप्त हो गया है. शिकायत की जांच की जा रही है. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन