सीतामढ़ी में मानव तस्करी रोधी दस्ता सक्रिय,मानव और बाल तस्करी पर रोक की अपील

फोटो-4 रेडलाइट एरिया बोहा टोला में जागरूकता अभियान में शामिल पुलिस अधिकारी व अन्य. | Prabhat Khabar Network
सीतामढ़ी पुलिस मानव तस्करी के खिलाफ 'नया सवेरा अभियान 3.0' चला रही है. नगर थाना क्षेत्र के बोहा टोला में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को तस्करी के दुष्परिणामों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई.
Human Trafficking Awareness: बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में मानव तस्करी के खिलाफ "नया सवेरा अभियान 3.0" के तहत जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. एसपी अमित रंजन के निर्देश और सीनियर डीएसपी (हेडक्वार्टर) मो. नजीब अनवर के मार्गदर्शन में यह अभियान जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के बोहा टोला में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया.
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दी कानूनी जानकारी
यह कार्यक्रम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को मानव तस्करी के विभिन्न स्वरूपों, इसके गंभीर दुष्परिणामों, सख्त कानूनी प्रावधानों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
हेल्पलाइन नंबरों के पोस्टर चस्पा, नागरिकों से अपील
जागरूकता फैलाने के लिए क्षेत्र में हेल्पलाइन नंबरों वाले पोस्टर लगाए गए. पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि यदि मानव या बाल तस्करी से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. इस कार्यक्रम में अदिथी कवच परियोजना टीम, एवीए प्रतिनिधि और नगर व महिला थाना के पुलिस पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










