सीतामढ़ी: शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, अफवाहों से बचने की अपील

Updated:
विज्ञापन

शहर के डुमरा रोड में फ्लैग मार्च | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को व्यापक फ्लैग मार्च निकाला. संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस ने व्यापक फ्लैग मार्च निकाला. एसपी अमित रंजन के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की ब्रीफिंग के बाद प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.

विज्ञापन

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की. साथ ही लगातार गश्त और सघन निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और न ही उसे सोशल मीडिया पर साझा करें.

संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत दें सूचना

पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना, डायल-112 या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें: नीट समेत प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर अफवाहों से सावधान रहने की पुलिस ने की अपील


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन