सीतामढ़ी: नीट समेत प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर अफवाहों से सावधान रहने की पुलिस ने की अपील

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी पुलिस ने नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी अफवाहों के प्रसार पर चिंता व्यक्त की है. छात्रों और अभिभावकों से सतर्क रहने और किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी भ्रामक और अपुष्ट सूचनाओं के सोशल मीडिया पर प्रसार की आशंका को देखते हुए सीतामढ़ी पुलिस ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की है. शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में पुलिस ने कहा कि किसी भी अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और उसे सोशल मीडिया पर साझा या फॉरवर्ड करने से बचें.

विज्ञापन

शिकायत हो तो विधिसम्मत तरीके से रखें

पुलिस ने कहा कि परीक्षा संबंधी किसी प्रकार की शिकायत या असंतोष होने पर उसे संबंधित सक्षम प्राधिकार के समक्ष शांतिपूर्ण और विधिसम्मत तरीके से प्रस्तुत करें. किसी भी स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें.

कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि सड़क जाम, तोड़फोड़, आगजनी, सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करना दंडनीय अपराध है. ऐसे कृत्यों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अभिभावकों से भी की गई अपील

सीतामढ़ी पुलिस ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों का उचित मार्गदर्शन करें. साथ ही उन्हें अफवाहों से दूर रहने और किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल नहीं होने के लिए प्रेरित करें.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में सड़क हादसे में युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन