मीटर बायपास कर रहे थे बिजली चोरी, विभाग ने 12 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

सांकेतिक तस्वीर
सीतामढ़ी के सुप्पी थाना में बिजली विभाग ने 12 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया है. इन सभी पर नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने का आरोप है. विभाग ने इन पर नियमानुसार जुर्माना भी लगाया है.
Sitamarhi News: विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लोगों के विरुद्ध सुप्पी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कनीय अभियंता मनोज कुमार ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि जांच के दौरान संबंधित उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए. विभाग ने सभी आरोपितों पर नियमानुसार अलग-अलग राशि का जुर्माना भी निर्धारित किया है.
Suppi News: कनीय अभियंता ने दर्ज कराया मामला
कनीय अभियंता मनोज कुमार के आवेदन के आधार पर सुप्पी थाना में बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है. विभाग का कहना है कि जांच के दौरान कई स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करते हुए बिजली का अवैध उपयोग किया जा रहा था. इसके बाद संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की गई.
इन लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
प्राथमिकी में दादनचक वार्ड संख्या-9 निवासी राम जन्म राय और रामकरण पटेल, हरपुर पिपरा वार्ड संख्या-5 निवासी बैद्यनाथ साह और शिवजी साह, अख्ता वार्ड संख्या-2 निवासी जगन्नाथ महतो एवं विश्वनाथ महतो, मनियारी वार्ड संख्या-9 निवासी रामजी चौधरी और रामानंद दास, मनियारी वार्ड संख्या-3 निवासी रीना देवी, परसा वार्ड संख्या-3 निवासी सियाराम शर्मा, पकड़ी वार्ड संख्या-4 निवासी गणेश राय तथा मरपा वार्ड संख्या-3 निवासी श्याम बाबू कुमार को आरोपित बनाया गया है.
आरोपितों पर लगाया गया जुर्माना
विद्युत विभाग ने सभी आरोपितों पर बिजली चोरी के आरोप में अलग-अलग राशि का जुर्माना भी निर्धारित किया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के मामलों में आगे भी अभियान जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सड़कों पर उतरी पुलिस, डुमरा रोड में फ्लैग मार्च
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










