सीतामढ़ी: देखरेख के अभाव में बंद पड़ा अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट, मरीज परेशान

Author Tusheem kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

बंद ऑक्सीजन प्लांट | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी के बेलसंड अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट, जो कोरोना काल में वरदान साबित हुआ था, अब रखरखाव की कमी के चलते बंद पड़ा है. 400 लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता वाला यह प्लांट खराब कंप्रेसर और टेक्नीशियन की अनुपलब्धता के कारण बेकार हो गया है. इससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Sitamarhi health department: सीतामढ़ी जिला के अनुमंडलीय अस्पताल बेलसंड में कोरोना महामारी के दौरान मरीजों की सुविधा के लिए स्थापित किया गया ऑक्सीजन जनरेटिंग प्लांट अब सफेद हाथी साबित हो रहा है. उचित देखरेख और रखरखाव के अभाव में यह प्लांट पूरी तरह बंद पड़ा है, जिससे आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को ऑक्सीजन के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

400 लीटर प्रति मिनट थी उत्पादन क्षमता, सभी 50 बेडों से जुड़ी थी पाइपलाइन

इस ऑक्सीजन प्लांट को 'ब्रेवो एरिजिट' कंपनी ने अस्पताल को डोनेट किया था. इसकी उत्पादन क्षमता 400 लीटर प्रति मिनट थी. प्लांट लगने के बाद अस्पताल के सभी पचास बेड पर पाइपलाइन के जरिए सीधे ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की आधुनिक व्यवस्था की गई थी. कोरोना काल में जब चारों तरफ ऑक्सीजन सिलेंडर की भारी किल्लत थी, तब इस प्लांट ने सैकड़ों मरीजों की जान बचाकर बड़ी राहत दी थी.

कंप्रेसर खराब और टेक्नीशियन भी गायब, 2 साल से पड़ा है बेकार

प्लांट शुरू होने के कुछ सालों तक तो सब ठीक चला, लेकिन बाद में देखरेख न होने से इसके कंप्रेसर और मशीनों में तकनीकी खराबी आ गई. रही-सही कसर स्वास्थ्य विभाग के एक फैसले ने पूरी कर दी. लगभग दो साल पहले विभाग ने इस प्लांट को संचालित करने वाले टेक्नीशियन को भी हटा दिया. तब से लेकर आज तक यह प्लांट पूरी तरह बंद और बेकार पड़ा है, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन