ePaper

नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी, बागमती का घट रहा जलस्तर

Updated at : 17 Jul 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी, बागमती का घट रहा जलस्तर

मानसून के सक्रिय होते ही नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. हालांकि जिले में सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है.

विज्ञापन

डुमरा. मानसून के सक्रिय होते ही नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. हालांकि जिले में सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है. इसको लेकर नियंत्रण कक्ष के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है. जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा के अनुसार गुरुवार को ढेंग, सोनाखान, डुब्बाघाट, चंदौली व कटौझा में बागमती के जलस्तर में गिरावट दर्ज किया गया. वहीं, गोआवाडी स्थित लालबेकेया नदी व सोनबरसा के झीम नदी का जलस्तर स्थिर बना रहा. बागमती का जलस्तर ढेंग में 69.67 मीटर, सोनाखान में 68.80 मीटर, डुब्बाघाट में 59.82 मीटर, चंदौली में 56.89 मीटर व कटौझा में 53.50 मीटर दर्ज़ किया गया हैं. वहीं सोनबरसा में झीम नदी का जलस्तर 78.76 तो अधवारा नदी का जलस्तर सुंदरपुर में 58.33 मीटर एवं पुपरी में 58.33 मीटर पर है. –जिले में बुधवार को हुई 8.1 एमएम बारिश जिले में बुधवार से गुरुवार के सुबह तक 20.2 एमएम बारिश हुई. इसमें सबसे अधिक बारिश डुमरा, परसौनी, बोखरा व रीगा में तो सबसे कम बारिश बेलसंड व सोनबरसा में रिकॉर्ड किया गया हैं. जिला सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार डुमरा में 54.8 एमएम, रीगा में 44.2 एमएम,बोखरा में 42.8 एमएम व परसौनी में 40.2 एमएम बारिश हुई हैं. जबकि बेलसंड में 2.2 व सोनबरसा में 2.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया है. प्रखंड वर्षापात बैरगनिया 14.6 एमएम बाजपट्टी 8.2 एमएम बथनाहा 18.8 एमएम बेलसंड 2.2 एमएम बोखरा 42.8 एमएम चोरौत 5.2 एमएम डुमरा 54.8 एमएम मेजरगंज 10.4 एमएम नानपुर 26.8 एमएम परिहार 7.2 एमएम परसौनी 40.2 एमएम पुपरी 15.8 एमएम रीगा 44.2 एमएम रुन्नीसैदपुर 6.2 एमएम सोनबरसा 2.4 एमएम सुप्पी 38.8 एमएम सुरसंड 5.6 एमएम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन