पटेल सेवा संघ की बैठक में राजनीतिक स्थिति पर चर्चा
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 14 Jul 2025 7:29 PM
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पटेल सेवा संघ की ओर से शहर के एक होटल में कार्यसमिति की बैठक आयोजित किया गया.
डुमरा. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पटेल सेवा संघ की ओर से शहर के एक होटल में कार्यसमिति की बैठक आयोजित किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पप्पू पटेल ने की. बैठक में सीतामढ़ी, रीगा, सुरसंड व बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्रों में समाज की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक व राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से समाज की उपेक्षा की जा रही है. समाज जागरूक है व इन विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी मजबूत तरीके से पेश करेगा. मौके पर मुख्य अतिथि जदयू महिला नेत्री कंचन पटेल, अभिराम पटेल, प्रमोद पटेल, संदीप पटेल, कमल पटेल, रामशंकर राय, राजेश पटेल, आनंद पटेल, रोहन पटेल, महेश नंदन सिंह पटेल, कुमार पंकज पटेल, संजय पटेल, राजदेव पटेल सचिन पटेल विशंबर पटेल रोहन पटेल हरिश्चंद्र पटेल व हरेंद्र राय समेत अन्य लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










