21 से पांच प्रखंडों में होगा एसपी दवा का छिड़काव

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 17 Jul 2025 7:24 PM

विज्ञापन

जिले में कालाजार उन्मूलन हेतु होने वाले आईआरएस छिड़काव द्वितीय चक्र 2025 के लिए गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ.दीपक कुमार ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

विज्ञापन

शिवहर: जिले में कालाजार उन्मूलन हेतु होने वाले आईआरएस छिड़काव द्वितीय चक्र 2025 के लिए गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ.दीपक कुमार ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस अवसर पर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुरेश राम ने बताया कि यह छिड़काव 21 जुलाई से 60 कार्य दिवस में जिले के सभी 5 प्रखंडों के कालाजार आक्रांत राजस्व ग्रामों में कराया जाएगा. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार मोहन कुमार ने कहा कि आगामी चक्र के लिए जिले के कुल 18 चिन्हित राजस्व ग्रामों के 27129 घरों के अंदर दीवारों पर छह फुट की ऊंचाई तक दवा छिड़काव कराया जाना है. छिड़काव के दौरान छिड़काव कर्मियों द्वारा घर घर जाकर छिड़काव के साथ कालाजार के संदेहास्पद मरीजों को भी खोजा जाएगा. मौके पर डॉ राहुल, कामेश्वर प्रसाद, साहेब सिंह, रमेश श्रीवास्तव, कृष्ण शेखर सहित विभाग के अन्य सदस्यों मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन