मेहसौल में 66 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 21 Dec 2025 6:41 PM

विज्ञापन

मेहसौल थाने की पुलिस ने शनिवार देर रात सरकारी बस स्टैंड के पास छापेमारी कर 66 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. मेहसौल थाने की पुलिस ने शनिवार देर रात सरकारी बस स्टैंड के पास छापेमारी कर 66 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान मेहसौल निवासी अंशु कुमार उर्फ पंजाबी के रुप में की गयी है. एएसआइ फारुख अंसारी ने इसकी पुष्टि की है. बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. सात बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार परिहार. थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार की शाम बराही गांव स्थित पुल के पास छापेमारी कर सात बोतल नेपाली अग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान बराही गांव निवासी जैसी लाल साह के पुत्र अनिल कुमार के रुप में की गयी है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की है. थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि तलाशी में बाइक की डिक्की एवं तेल टंकी में छिपाकर रखा गया शराब बरामद की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन