पुनौरा में 1000 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 20 Jul 2025 7:40 PM

विज्ञापन

पुनौरा थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर शनिवार की देर शाम मनियारी गांव के सरेह में छापेमारी कर झोपड़ी से 1000 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर शनिवार की देर शाम मनियारी गांव के सरेह में छापेमारी कर झोपड़ी से 1000 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है. साथ ही एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया. जबकि दो तस्कर भाग निकला. गिरफ्तार तस्कर की पहचान स्थानीय सिकंदर कुमार के रुप में की गयी है. भागने वाले तस्कर की पहचान गिरफ्तार तस्कर के भाई राजा कुमार एवं पिपराही भगवानपुर निवासी जीतू दास के रुप में हुई है. थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने इसकी पुष्टि की है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन