ePaper

स्मैक व देशी चुलाई शराब बरामद, मिनी देशी खराब फैक्ट्री का खुलासा

Updated at : 11 Jul 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
स्मैक व देशी चुलाई शराब बरामद, मिनी देशी खराब फैक्ट्री का खुलासा

जिला पुलिस को नशीले पदार्थ एवं अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में दो महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिला पुलिस को नशीले पदार्थ एवं अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में दो महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है. डुमरा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में छापेमारी कर पुलिस ने 72 पुड़िया स्मैक, एक मोटरसाइकिल व 07 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है. इन मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. वहीं एक अभियुक्त फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. मद्य निषेध, पटना द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर डुमरा थाना अंतर्गत मुरादपुर गैस एजेंसी के सामने सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी दौरान एक एफजेड बाइक से दो व्यक्ति आते दिखे. पुलिस को देखते ही पीछे बैठा व्यक्ति भाग खड़ा हुआ. संदेह होने पर बाइक सवार युवक को रोक कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मिठ्ठु कुमार उर्फ सुशील कुमार, पिता नागेंद्र साह व निवासी परसपट्टी, थाना डुमरा बताया. तलाशी लेने पर उसके पास से 72 पुड़िया स्मैक बरामद की गई. बाइक व नशीले पदार्थ को जब्त कर डुमरा थाना लाया गया. कांड संख्या 336/25 दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उसी दिन पुलिस को लगमा गांव निवासी रतन सहनी के घर पर छापेमारी मद्य निषेध विभाग से मिली सूचना के आधार पर की गई थी. छापेमारी के दौरान सोमन सहनी, पिता प्रभु सहनी, ग्राम लगमा, थाना डुमरा, देशी चुलाई शराब बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया, जबकि रतन सहनी, पिता स्व. रामफल सहनी फरार हो गया. तलाशी लेने पर देशी शराब बनाने वाला बड़ा गैस सिलेंडर, लोहे का छोटा चुल्हा, दो बड़े व दो छोटे एलुमिनियम के पुराने तसले व एक उजला प्लास्टिक बाल्टी में करीब 7 लीटर देशी चुलाई बरामद किया गया. इस मामले में डुमरा थाना कांड संख्या 337/25 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त न्यायिक हिरासत में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है. फरार रतन सहनी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुअनि पिंटू कुमार, राणा अतुल, सअनि शिवनंदन भगत एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे. बताया जा रहा है कि जिला पुलिस यह कार्रवाई जिले में नशाखोरी और अवैध शराब व्यापार के विरुद्ध एक कड़ा संदेश है. लगातार हो रही पुलिसिया कार्रवाइयों से असामाजिक तत्वों में भय व्याप्त है. एसपी के नेतृत्व में जिले भर में ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेगा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन