पूजा के हेतु शंकर आयल छी हम पुजारी....

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 14 Jul 2025 7:30 PM

विज्ञापन

शहर से सटे रामायण काल से जुड़े हलेश्वर नाथ महादेव मंदिर व अन्हारी गांव स्थित अद्भुत नाथ महादेव मंदिर समेत जिले के सैकड़ों छोटे-बड़े शिवालयों में जलाभिषेक एवं पूजन-वंदन को शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. बीते 11 जुलाई से शुरू सावन महीने की पहली सोमवारी पर सोमवार को शहर से सटे रामायण काल से जुड़े हलेश्वर नाथ महादेव मंदिर व अन्हारी गांव स्थित अद्भुत नाथ महादेव मंदिर समेत जिले के सैकड़ों छोटे-बड़े शिवालयों में जलाभिषेक एवं पूजन-वंदन को शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी. चार बजे भोर से ही शिवालयों की घंटियां बजने लगी और जलाभिषेक को लेकर भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था. वहीं, शिव भजन व हर हर महादेव के जयकारे भी चार बजे भोर से ही लगने लगे थे. जैसे-जैसे दिन उपर उठता गया, शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ बढ़ती गयी. हलेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, वहां पहली सोमवारी पर करीब 50 हजार से अधिक महिला एवं पुरुष शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया. वहीं, राजोपट्टी शिव मंदिर, पंथपाकड़ धाम, सिंगरहिया, मझौलिया, माधोपुर इत्यादि गांवों में स्थित तमाम शिवालयों में सुबह से शाम तक जलाभिषेक को लेकर भक्तों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा. खासकर महिला श्रद्धालु देर शाम तक शिवालयों में पूजन-अर्चन करती देखी गयीं. वहीं, बड़ी संख्या में महिलाओं अपने सौभाग्य के लिये श्रावणी सोमवारी का व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना की. वहीं, कई महिलायें अपने घर में शिव दरबार का फोटो रखकर विधि-विधान के साथ भगवान शिव की आराधना की. इस अवसर पर विभिन्न जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया, जहां बच्चे काफी उत्साह के साथ श्रावणी मेले का आनंद उठाये. शिवालयों से मैथिली, भोजपुरी व हिंदी भाषा में एक से बढ़कर एक शिव भजन, स्तोत्र, नचारी व अन्य शिव भक्ति के गीत गूंजते रहे, जिससे जिले का वातावणर दिन भर शिवमय बना रहा. — हलेश्वर स्थान में डाक चौपाल व गंगाजल का लगाया गया स्टॉल

श्रावण मास के प्रथम सोमवारी को बाबा हलेश्वर नाथा महादेव मंदिर परिसर में डाक चौपाल कार्यक्रम एवं गंगाजल का स्टॉल लगाया गया. मौके पर डाक निरीक्षक, केंद्रीय अनुमंडल, सरोज कुमार ने लोगों से डाक विभाग के विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. मौके पर डाक कर्मी कृष्ण मोहन यादव, कार्यालय सहायक अमित विक्रम, डाकपाल राम पुकार, मुन्ना कुमार, मंदिर सचिव सुशील कुमार, रविंद्र नाथ व आशनारायण राय समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन