इच्छुक व्यवसायियों को निर्गत करें हथियार का लाइसेंस

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 14 Jul 2025 7:32 PM

विज्ञापन

नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष व राजद के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार ने जिला प्रशासन से सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यवसायियों को हथियार का लाइसेंस निर्गत करने की मांग की है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष व राजद के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार ने जिला प्रशासन से सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यवसायियों को हथियार का लाइसेंस निर्गत करने की मांग की है. उन्होंने डीएम और एसपी से जिला में अपराधियों के बढ़ते हौसले पर नियंत्रण करने के लिए कानून व्यवस्था को सक्रिय और सुदृढ़ करने की मांग की है. कहा है कि जो व्यवसायी जान माल की सुरक्षा हेतु हथियार लाइसेंस की मांग कर रहे हैं उन्हें शीघ्र लाइसेंस दिया जाय. प्रशासन सुरक्षा देने में विफल है और जो लोग अपनी सुरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस की मांग कर रहे हैं उसे नहीं दिया जा रहा है. वहीं, अपराधियों के पास अवैध हथियार की भरमार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन