अवैध नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड एवं जांच घरों की जांच कर कार्रवाई करें : डीएम

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 21 Aug 2025 7:01 PM

विज्ञापन

समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान जिला में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में प्रखंडों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के प्रदर्शन एवं चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गयी. डीएम ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, उच्च जोखिम वाले प्रसव की पहचान व समुचित प्रबंधन, परिवार नियोजन, टीकाकरण में रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, एचआइवी, ब्लड सुगर, यूरिन एल्बुमिन की जांच के साथ हीं कैल्शियम की दवा उपलब्ध कराना, कॉम्प्रिहेंसिव ड्यू लिस्ट की समीक्षा, फाईलेरिया, कालाजार, आयुष्मान, हेल्थ वेलनेस सेंटर, मातृ मुत्यु समीक्षा व संस्थागत प्रसव के लिए चयनित जिले का असेसमेंट करते हुए वांक्षित सुधार करने के निर्देश दिया. सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, एम्बुलेंस की स्थिति समेत अन्य सर्विसेज की समीक्षा की गई. वहीं, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अवैध नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड एवं जांच घरों के रजिस्ट्रेशन की जांच करते हुए अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में कर्तव्य निर्वहन में कोताही की बात सामने आने पर हर स्तर पर कार्रवाई की जाएगी. मौके पर सीएस डॉ अखिलेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जियाउद्दीन जावेद, उपाधीक्षक डॉ मुकेश कुमार, डीपीआरओ कमल सिंह, एसीएमओ डॉ रवींद्र कुमार यादव, डॉ सुनील कुमार सिन्हा, असीत रंजन, डीपीसी दिनेश कुमार, पीरामल फाउंडेशन के मानस कुमार, प्रभाकर कुमार, दुर्गा प्रसाद सिंह, रोहित कुमार, विकेश कुमार, पीएसआई इंडिया से विनय कुमार, वाधवानी एआई से राकेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन