गैस रिसाव से घर में लगी आग, 15 लाख की क्षति

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 14 Jul 2025 7:35 PM

विज्ञापन

डुमरा प्रखंड के सिमरा गांव में गैस सिलेंडर के रिसाव से हुई अगलगी की घटना में रामचंद्र ठाकुर व उमेश राम का घर, मवेशी समेत अन्य सामग्री जल कर राख हो गया.

विज्ञापन

डुमरा. डुमरा प्रखंड के सिमरा गांव में गैस सिलेंडर के रिसाव से हुई अगलगी की घटना में रामचंद्र ठाकुर व उमेश राम का घर, मवेशी समेत अन्य सामग्री जल कर राख हो गया. पीड़ित ने बताया कि इस घटना में करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई है. स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में एक मवेशी जलकर मर गया तो एक बुरी तरह से झुलस कर जख्मी हो गया. पीड़ितों द्वारा स्थानीय थाना व डुमरा सीओ को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाया गया. सीओ डौली कुमारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल पीड़ित व्यक्तियों को पॉलीथिन शीट उपलब्ध कराया. कहा कि जांच के बाद उचित सहयोग किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन