शिवहर जिला क्रिकेट लीग में जूनियर डिविजन फाइनल में एलेवन स्टार जूनियर्स चैंपियन

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 30 Dec 2025 7:09 PM

विज्ञापन

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा.जिसमें एलेवन स्टार जूनियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यू स्टार जूनियर्स को 4 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया है

विज्ञापन

शिवहर: स्थानीय श्रीनवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को स्व. आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025-26 के जूनियर डिविजन का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा.जिसमें एलेवन स्टार जूनियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यू स्टार जूनियर्स को 4 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया है. मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम एलेवन स्टार जूनियर्स एवं उपविजेता टीम न्यू स्टार जूनियर्स को ट्रॉफी प्रदान की गई.खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सभी अतिथियों ने सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए. वहीं जूनियर डिविजन के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर एवं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार न्यू स्टार जूनियर्स के अमन यादव को,जबकि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार न्यू स्टार जूनियर्स के प्रिंस कुमार को दिया गया.पुरस्कार वितरण समारोह में जिला संघ के अध्यक्ष यश नंदन, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार झा, पूर्व सचिव नवीन कुमार, पूर्व संयुक्त सचिव प्रशांत कुमार प्रभाकर, बैडमिंटन जिला संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, पूर्व मुखिया और समाजसेवी संजय कुमार डब्बू, स्व.आशुतोष नंदन सिंह के दोनों बेटे जय और देव आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे. वहीं इस लीग के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू स्टार जूनियर्स की टीम 25.2 ओवर में 92 रन पर ऑलआउट हो गई तथा टीम की ओर प्रिंस (29 रन) और संचित (25 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल सका. वहीं एलेवन स्टार जूनियर्स की गेंदबाजी बेहद अनुशासित रही तथा गेंदबाज शिवम और वरेण्यम ने 3-3 विकेट लिया.जबकि 93 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलेवन स्टार जूनियर्स की शुरुआत आक्रामक रही. हेमंत सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.उनके साथ अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया तथा टीम ने 12.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.वही न्यू स्टार जूनियर्स की तरफ से कुंदन मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट झटके हैं.जिसमे आज के फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच वरेण्यम पांडे रहे.इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार ने बताया कि यह फाइनल मुकाबला रोमांच, अनुशासन और युवा प्रतिभाओं के शानदार प्रदर्शन का बेहतरीन उदाहरण रहा तथा आज के मैच में संजय कुमार श्रीवास्तव और कुश कुमार द्वारा अंपायरिंग की गयी.कहा कि आगामी 2 जनवरी शुक्रवार से अब सिनियर डिविजन के मैच प्रारंभ होंगे.जिसमें सिनियर डिविजन में 16 क्लबों के बीच कुल 27 मैच खेले जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन