मतदाता अधिकार यात्रा को सफल बनाने का निर्णय

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 22 Aug 2025 6:46 PM

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में शुक्रवार को राजद के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

बैरगनिया. प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में शुक्रवार को राजद के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. संचालन कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान ने की. विचार-विमार्श के बाद इंडी गठबंधन सीतामढ़ी में प्रस्तावित 27 व 28 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व एवं राजद नेता तेजस्वी यादव, यूपी के सपा नेता अखिलेश यादव व वीआईपी नेता मुकेश सहनी की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता यात्रा लेकर को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर कांग्रेस नेता जगदीश झा, दीपम कुमार दीप, मुद्रिका पासवान, नरेश गिरी, राजद नेता अजय कुमार यादव, एनामुएल एम्ब्रोस, राम स्वार्थ बैठा, पूरण शाही, सुरेश प्रसाद यादव, जवाहर पासवान, वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष उमेश सहनी, इकबाल खान, मो सैफ, मो अफरोज, मो दानिश खान, भिखारी राम, विरेंद्र सहनी व रूदल राम समेत अन्य कार्यकर्ता व नेता थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन