Sitamarhi: गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे से भक्तिमय हुआ माहौल

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 27 Aug 2025 9:57 PM

विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरिया के गगनभेदी जयकारे के बीच नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार से गणपति पूजा प्रारंभ हुई.

विज्ञापन

पुपरी. गणपति बप्पा मोरिया के गगनभेदी जयकारे के बीच नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार से गणपति पूजा प्रारंभ हुई. गणपति पूजा को लेकर पूजा समिति द्वारा शहर स्थित रेलवे स्टेशन परिसर, हरिहरपुर चौक, भीमा मकलेश्वर, रामखेतारी व हरदिया समेत अन्य स्थानों पर सुंदर पंडाल बनाकर गणेश जी का भव्य मूर्ति स्थापित कर विद्वान पंडितों द्वारा पूजा अर्चना की गई. शहर स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में पंडित अंबिकादत्त झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा का शुभारंभ किया गया. वहीं पट खुलते ही भक्तों ने श्री गणेश जी का पूजा अर्चना करने हेतु पंडाल में पहुंचने लगे. लाउडस्पीकर व साउंड बाक्स पर बज रहे भक्तिमय संगीत व गणपति बप्पा मोरिया के जयकारा आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थानीय पुलिस प्रशासन व समिति के सदस्य मुस्तैद दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन