ePaper

रेलवे जंक्शन से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

Updated at : 26 Oct 2024 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

रेलवे पुलिस ने शनिवार को स्थानीय रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन के पास 45 वर्षीय पुरुष का शव बरामद किया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. रेलवे पुलिस ने शनिवार को स्थानीय रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन के पास 45 वर्षीय पुरुष का शव बरामद किया है. रेल थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है. वह रेलवे स्टेशन पर आसपास वर्षों से रहता था. बीमारी से उसकी मौत की आशंका है. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे पहचान हेतु अगले 72 घंटों के लिए सुरक्षित रखा गया है. 92 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सोनबरसा. भुतही थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान फुलकाहा मोड़ एनएच 77 के पास नेपाल निर्मित सौंफी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मोरसंड वार्ड नंबर चार निवासी राजीव कुमार के पुत्र गौरव कुमार सिंह के रुप में की गयी है. पुलिस के अनुसार, तस्कर के पास से 92 बोतल शराब बरामद की गयी है. तस्करी में प्रयुक्त हीरो ग्लैमर बाइक जब्त की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पति, पत्नी व पुत्र को मारपीट कर किया जख्मी, प्राथमिकी

सुप्पी. थाना क्षेत्र के घरवारा गांव में पूर्व के विवाद में पति, पत्नी व पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस संबंध में पीड़िता गीता देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें गांव के सुधीर सिंह, अमन कुमार, सुजीत कुमार सिंह, सूरज कुमार, आयुष कुमार, मिथलेश देवी, चंचला देवी को आरोपित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन