Sitamarhi: वार्ड 20 में श्मशान के धुएं से परेशान लोग, शवदाह गृह की मांग तेज

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi News pupri-ward-20-cremation-ground-smoke-problem-demand-electric-crematorium

विद्युत शवदाह गृह का प्रतीकात्मक फोटो

Sitamarhi News: पुपरी के वार्ड 20 में आबादी के बीच स्थित श्मशान घाट से उठने वाले धुएं और दुर्गंध से लोग परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने श्मशान को शिफ्ट करने और बुढ़नद नदी किनारे विद्युत शवदाह गृह बनाने की मांग तेज कर दी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी के पुपरी से बैधनाथ ठाकुर का रिपोर्ट

Sitamarhi News: पुपरी नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 स्थित सिंगियाही रोड में आबादी के बीच बने श्मशान घाट को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. शव दाह के दौरान उठने वाले धुएं, राख और दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोग खासे परेशान हैं. मुहल्ले के लोगों का कहना है कि हालात ऐसे हो गए हैं कि सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है. अब लोग श्मशान घाट को आबादी से दूर स्थानांतरित करने और जल्द ‘विद्युत शवदाह गृह’ बनाने की मांग कर रहे हैं.

धुएं और राख से भर जाता है इलाका

स्थानीय लोगों के अनुसार श्मशान घाट के आसपास बड़ी संख्या में घर बने हुए हैं. दिन में कई बार शव जलाए जाने के कारण पूरा इलाका धुएं और राख से भर जाता है. लोगों का कहना है कि घरों में रखे कपड़े, अनाज और अन्य सामान भी राख और बदबू से प्रभावित हो रहे हैं. रात के समय चिता की आग और धुएं से लोगों की नींद तक खराब हो जाती है.

बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी

मुहल्लावासियों का कहना है कि सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को हो रही है. स्थानीय चिकित्सक डॉ. एम कुमार ने बताया कि लगातार धुएं के संपर्क में रहने से फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. महिलाओं को खाना बनाने और घर के काम करने में भी परेशानी हो रही है.

‘विद्युत शवदाह गृह’ बनाने की मांग तेज

लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से जनकपुर रोड नगर परिषद में विद्युत शवदाह गृह की योजना पहले ही स्वीकृत है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका है. स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि बुढ़नद नदी किनारे आधुनिक शवदाह गृह बनाया जाए और वर्तमान श्मशान घाट को आबादी से दूर शिफ्ट किया जाए. नगर कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल ने बताया कि वर्तमान जमीन श्मशान घाट के नाम से दर्ज है, लेकिन दूसरे स्थान पर नए श्मशान घाट निर्माण को लेकर विचार किया जा रहा है.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन