सीतामढ़ी: शादी का वादा कर बनाया संबंध, अब युवती की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

Author Md. dulare|Edited by Purushottam Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी जिले में एक युवती ने शादी का झांसा देकर कई महीनों तक यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर कई महीनों तक प्रेम संबंध रखने और यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

युवती ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता ने बेला थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ लंबे समय तक प्रेम संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद उसने न्याय की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की.

तीन लोगों को बनाया गया आरोपी

दर्ज प्राथमिकी में मुजौलिया गांव निवासी जितेंद्र सिंह के पुत्र विकास कुमार के अलावा किरण देवी और बबीता देवी को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने सभी आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

बेला थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) रिचा कुमारी को सौंपी गई है.

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यब भी पढ़ें: सीतामढ़ी: कैंसर और बीपी-शुगर जैसी बीमारियों की पहचान के लिए चलेगा विशेष जांच अभियान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन