सीतामढ़ी: हर शुक्रवार रहेगा नो व्हीकल डे, प्रदूषण रोकने की नई पहल

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi News no-vehicle-day-every-friday-environment-health-awareness

प्रतीकात्मक फोटो

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में हर शुक्रवार ‘नो व्हीकल डे’ मनाया जाएगा. जिला प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पैदल या साइकिल से कार्यालय आने का निर्देश दिया है. इसका उद्देश्य प्रदूषण कम करना, ईंधन बचाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में पर्यावरण संरक्षण और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है. बिहार सरकार के निर्देश पर अब जिले में हर शुक्रवार को ‘नो व्हीकल डे’ मनाया जाएगा. इस दिन सरकारी कर्मियों और अधिकारियों को निजी या सरकारी वाहन के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है. प्रशासन का मानना है कि इस अभियान से प्रदूषण कम होगा और लोगों में साइकिल व पैदल चलने की आदत बढ़ेगी.

पैदल और साइकिल से कार्यालय पहुंचेंगे कर्मी

जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय आने-जाने के लिए पैदल, साइकिल या अन्य पर्यावरण अनुकूल साधनों का उपयोग करेंगे. हालांकि, आपातकालीन सेवाओं, विधि-व्यवस्था और जरूरी सरकारी कार्यों में लगे वाहनों को इस व्यवस्था से बाहर रखा गया है.

प्रदूषण कम करने की पहल

अधिकारियों के अनुसार, जिले में लगातार बढ़ते वाहनों के कारण वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है. इसका असर पर्यावरण के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है. ऐसे में सप्ताह में एक दिन वाहन का इस्तेमाल कम करने से प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी. साथ ही ईंधन की बचत भी होगी.

स्वास्थ्य सुधार पर भी रहेगा फोकस

प्रशासन का कहना है कि पैदल चलने और साइकिल का इस्तेमाल बढ़ने से लोगों की शारीरिक गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे स्वास्थ्य बेहतर होगा. जिला प्रशासन ने सरकारी कर्मियों के साथ-साथ आम लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की है.

जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

प्रशासन का मानना है कि यदि लोग स्वेच्छा से इस अभियान का हिस्सा बनते हैं तो यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा. इससे जिले में स्वच्छ, स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त माहौल बनाने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन