सोनाखान व कटौंझा में बागमती खतरे के निशान से ऊपर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Aug 2024 7:40 PM
नेपाल के जलग्रहण व पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश से नदियां उफान पर है. संध्या छह बजे तक जारी प्रशासनिक रिपोर्ट में बागमती नदी का जलस्तर सोनाखान
सीतामढ़ी. नेपाल के जलग्रहण व पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश से नदियां उफान पर है. संध्या छह बजे तक जारी प्रशासनिक रिपोर्ट में बागमती नदी का जलस्तर सोनाखान व कटौंझा में खतरे के निशान से ऊपर बहती हुई दिखायी गयी है. वहीं, डूब्बाधार में इसका जलस्तर स्थिर बना हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाखान में बागमती का जलस्तर खतरे के निशान 68.80 सेमी से 0.11 सेमी ऊपर बह रही है. वहीं, कटौंझा में इसका जलस्तर खतरे के निशान 55.00 सेमी से 0.94 सेमी ऊपर बह रही है. वहां जलस्तर 55.94 सेमी दर्ज किया गया है. जबकि सोनाखान में इसका जलस्तर 68.91 सेमी दर्ज हुआ है. ढेंग में बागमती का जलस्तर 70.51 सेमी दर्ज किया गया है. डूब्बाधार में इसका जलस्तर 61.28 सेमी खतरे के निशान पर स्थिर है. राहत की बात यह है कि इन नदियों का जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही है. चंदौली में बागमती का जलस्तर 58.57 सेमी, सोनबरसा में झीम नदी का जलस्तर 79.51 सेमी, सुंदरपुर में अधवारा नदी का जलस्तर 58.60 सेमी, पुपरी में अधवारा नदी का जलस्तर 52.30 सेमी तथा गोआवाड़ी में लालबकेया नदी का जलस्तर 70.20 सेमी दर्ज किया गया है, जो खतरे के लाल निशान से नीचे है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










