ePaper

आर्म्स एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 27 Sep 2024 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

प्रखंड अंतर्गत सहियारा थाने की पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत स्थानीय थाना क्षेत्र के हरकेश गांव में छापेमारी कर स्थानीय मुनीलाल साह के पुत्र भोला साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

बथनाहा. प्रखंड अंतर्गत सहियारा थाने की पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत स्थानीय थाना क्षेत्र के हरकेश गांव में छापेमारी कर स्थानीय मुनीलाल साह के पुत्र भोला साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंटी निर्गत किया गया था. आरोपित पर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है. बैरगनिया में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार सीतामढ़ी. बैरगनिया थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार को नगर के आबकारी चौक के पास चोरी की बाइक के साथ नेपाली युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार मतिउर रहमान खान(30 वर्ष) नेपाल के रौतहट जिले के सिसवा वार्ड नंबर 7 निवासी मुस्तफा खान का पुत्र है. सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा ने शुक्रवार को बताया कि युवक के पास से चोरी की ग्लैमर बाइक(बीआर 30एस 1109) बरामद की गयी है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. कार्रवाई टीम में पीटीसी सुशील कुमार सशस्त्र बल के साथ शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन