सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगी मतगणना

Published at :21 May 2017 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगी मतगणना

नगर निकाय चुनाव. प्रशासनिक तैयारी पूरी, मतदान केंद्रों पर पहुंचे कर्मी, सीमा को किया गया सील सीतामढ़ी : तीनों नगर निकायों में पर्दानशी महिला मतदाताओं की सही पहचान करने के लिए 38 बूथों पर इतने ही महिला शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि बोगस वोटिंग की संभावना को खत्म किया जा सके. जिन बूथों […]

विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव. प्रशासनिक तैयारी पूरी, मतदान केंद्रों पर पहुंचे कर्मी, सीमा को किया गया सील

सीतामढ़ी : तीनों नगर निकायों में पर्दानशी महिला मतदाताओं की सही पहचान करने के लिए 38 बूथों पर इतने ही महिला शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि बोगस वोटिंग की संभावना को खत्म किया जा सके.
जिन बूथों पर महिला शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति की गयी है, उनमें बेलसंड नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 की बूथ संख्या-1, 2, 5, 6, 7 व 11, नगर पंचायत, बैरगनिया के वार्ड नंबर-1, 2, 6, 14, 15, 16, 17 व 21 तथा नगर परिषद, सीतामढ़ी के वार्ड नंबर- 3, 4, 6, 7, 8, 9, 10, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 27 व 28 शामिल है.
72 मतदान केंद्र संवेदनशील
निर्वाची पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार तीनों नगर निकायों को मिलाकर कुल 72 मतदान केंद्रों को संवेदनशील बूथों की श्रेणी में रखा गया है.
इन बूथों पर विधि-व्यवस्था को लेकर खास इंतजात किए गए हैं. इनमें नगर परिषद, सीतामढ़ी के सभी 57 व नगर पंचायत, बेलसंड के सभी 15 बूथ शामिल है. वहीं, नगर पंचायत, बैरगनिया के किसी भी बूथ को संवेदनशील बूथ के श्रेणी में नहीं रखा गया है.
तीनों निकायों में एक-एक मॉडल बूथ का हुआ निर्माण: तीनों नगर निकायों के लिए एक-एक मॉडल मतदान केंद्र का निर्माण किया गया है.
इनमें नगर परिषद, सीतामढ़ी के लिए वार्ड-28 स्थित ओरियंटल मध्य विद्यालय को, नगर पंचायत, बैरगनिया के लिए वार्ड-10 स्थित बनवारी मध्य विद्याल, बेल उत्तर भाग को व नगर पंचायत बेलसंड के लिए वार्ड-7 स्थित मध्य विद्यालय, बेलसंड को मॉडल बूथ बनाया गया है. इन बूथों पर मतदाताओं को आकर्षित करने के सभी इंतजाम करने के साथ ही बूथ पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगे.
किस वार्ड में कितने प्रत्याशी :नगर परिषद, सीतामढ़ी :
वार्ड-1 में कुल 9 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला रविवार को होगा. इसी तरह वार्ड-2 में 7, वार्ड-3 में 8, वार्ड-4 में 9, वार्ड-5 में 6, वार्ड-6 में 6, वार्ड-7 में 5, वार्ड-8 में 8, वार्ड-9 में 6 व वार्ड-10 में 5 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसी तरह वार्ड-11 में 6 वार्ड-12 में 4, वार्ड-13 में 6, वार्ड-14 में 11, वार्ड-15 में 5, वार्ड-16 में 5, वार्ड-17 में 8, वार्ड-18 में 14 वार्ड-19 में 7, वार्ड-20 में 7, वार्ड-21 में 7 वार्ड-22 में 4, वार्ड-23 में 9 वार्ड-24 में 3, वार्ड-25 में दो, वार्ड-26 में दो, वार्ड-27 में 6 व वार्ड-28 में 2 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला आज होगा.
नगर पंचायत, बैरगनिया : नगर पंचायत, बैरगनिया वार्ड-1 से 2 प्रत्याशियों का चुनावी किस्मत का फैसला आज होगा. इसी तरह वार्ड-2 से 7, वार्ड-3 से 8, वार्ड-4 से 5, वार्ड-5 से 2, वार्ड-6 से 3, वार्ड-7 से 2, वार्ड-8 से 11, वार्ड-9 से 7, वार्ड-10 से 2, वार्ड-11 से 4, वार्ड-12 से 3, वार्ड-13 से 7, वार्ड-14 से 3, वार्ड-15 से 7, वार्ड-16 से 6, वार्ड-17 से 8, वार्ड-18 से 9, वार्ड-19 से 4, वार्ड-20 से 4 व वार्ड-21 से 5 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला रविवार को होगा.
अंतिम दिन घर-घर जाकर मांगे वोट: शुक्रवार को चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद रविवार को सभी वार्डों के प्रत्याशी व उनके कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने वार्डों के मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क किया और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. इसके अलावा करीब सभी प्रत्याशी अपने मतदाताओं के बीच अलग-अलग लिफाफे में पैक कर मतदाता परची भी बांटे.
14 चुनाव चिह्नों पर होंगे मतदान
नगर परिषद, सीतामढ़ी के कुल 28 वार्डों में 2 से लेकर 14 प्रकार के चुनाव चिह्नों पर मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. तीन वार्डों में केवल दो प्रत्याशी हैं, इसलिए इन तीनों वार्डों में केवल दो-दो चुनाव चिह्नों पर ही मतदान होगा. अन्य वार्डों के वोटरों को 3 से लेकर 14 प्रकार के चुनाव चिह्नों में से किसी एक चिह्न पर अपना वोट डालना होगा.
60 प्रत्याशियों का होगा भाग्य का फैसला : बेलसंड . नगर पंचायत, बेलसंड में कुल 13 वार्डों को मिलाकर 60 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला रविवार को होगा. कुल 13,244 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान के लिए कुल 15 मतदान केंद्रों का निर्माण किया गया है. निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है.
एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सुधीर कुमार,सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्याम प्रसाद यादव, डीएसपी अमरकेश डी व थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने सभी बुथों का जायजा लिया. विधि-व्यवस्था व निष्पक्ष मतदान को लेकर पांच पेट्रोलिंग पार्टी का गठन किया गया है. जोनल दंडाधिकारी के रूप में डीएसओ रविकांत सिन्हा की प्रतिनियुक्ति की गयी है. स्टैटिक्स फोर्स की भी तैनाती की गई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन