प्रशासन ने नेपाल समेत सभी सीमाएं सील

बैरगनिया : नगर पंचायत चुनाव को शांति व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिये सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. मतदान के लिये प्रतिनियुक्त सभी मतदान कर्मी अपने-अपने निर्धारित बूथों पर पहुंच चुके है. सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आशुतोष आनंद ने बताया कि 21 वार्डो में हो रहे मतदान में कुल […]
बैरगनिया : नगर पंचायत चुनाव को शांति व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिये सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. मतदान के लिये प्रतिनियुक्त सभी मतदान कर्मी अपने-अपने निर्धारित बूथों पर पहुंच चुके है. सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आशुतोष आनंद ने बताया कि 21 वार्डो में हो रहे मतदान में कुल 28 हजार 899 मतदाता अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 15 हजार 441 पुरुष व 13 हजार 454 महिला तथा 4 किन्नर मतदाता शामिल है.
21 वार्डो में कुल 109 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है, जिसमें 55 पुरुष व 54 महिला प्रत्याशी शामिल है. वार्ड-4 में एक चलंत बूथ भी बनाया गया है. सबसे अधिक 11 प्रत्याशी वार्ड नंबर 8 में है. जबकि, वार्ड-1, 5 व 7 में केवल दो-दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. सुरक्षा की दृष्टि सुबह 06 बजे से शाम 05 बजे तक भारत-नेपाल सीमा व पूर्वी चंपारण तथा शिवहर जिले के सीमा को सील किया गया है. बॉर्डर पर कड़ी निगहवानी के लिए एसएसबी को आवश्यक निर्देश दिये गये है.
थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मतदान केंद्र की सुरक्षा को लेकर सभी 34 बूथों पर अलग-अलग एक-एक सेक्शन सशत्र बल को तैनात किया गया है. वहीं, एसएसबी के 100 जवान व एसटीएफ के एक प्लाटून जवान को तैनात किया गया है. पूरे 21 बूथों को दो जोन में बांटा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










