60 हजार रुपये में लड़की खरीद की शादी, पुलिस ले गयी सुपौल

Published at :19 May 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
60 हजार रुपये में लड़की खरीद की शादी, पुलिस ले गयी सुपौल

परिहार (सीतामढ़ी) : परिहार थाना क्षेत्र के अंदौली गांव में 60 हजार रुपये में लड़की खरीद कर शादी करने के मामले का खुलासा हुआ है. सुपौल से बिचौलिये के माध्यम से लड़की खरीद कर शादी करना परिहार थाने के अंदौली निवासी राजीव कुमार को महंगा पड़ गया. सुपौल जिले के वीरपुर थाना पुलिस ने 2016 […]

विज्ञापन

परिहार (सीतामढ़ी) : परिहार थाना क्षेत्र के अंदौली गांव में 60 हजार रुपये में लड़की खरीद कर शादी करने के मामले का खुलासा हुआ है. सुपौल से बिचौलिये के माध्यम से लड़की खरीद कर शादी करना परिहार थाने के अंदौली निवासी राजीव कुमार को महंगा पड़ गया. सुपौल जिले के वीरपुर थाना पुलिस ने 2016 में सुपौल थाने में दर्ज लड़की के अपहरण के मामले को लेकर अंदौली में छापेमारी कर लड़की को मुक्त करा लिया. वहीं वीरपुर थाने के सहायक अवर निरीक्षक सतेंद्र सिंह लड़की को लेकर वीरपुर के लिए रवाना हो गये. Âबाकी पेज 15 पर

60 हजार रुपये…
प्राथमिकी में नाम नहीं रहने के चलते राजीव बच गया, लेकिन पत्नी को रोक नहीं सका. उसकी पत्नी ने दो दिन पूर्व ऑपरेशन से एक निजी क्लिनिक में बच्चे को जन्म दिया था जिसमें बच्चे की मौत हो गयी. इधर, इस घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गरम है. हैरत की बात ये है कि जिस लड़की से राजीव ने शादी रचायी थी, उसके अपहरण के मामले में सुपौल जिले के मोहनपुर निवासी कामेश्वर सदा पिछले सात माह से सुपौल जेल में बंद है.
सुपौल से अपहृत लड़की अंदौली से बरामद
सुपौल पुलिस ने अंदौली में छापेमारी कर किया बरामद
युवती के अपहरण के मामले में सात माह से सुपौल जेल में बंद है मोहनपुर निवासी कामेश्वर सदा
तीन साल पूर्व सुपौल की लड़की के साथ हुई थी अंदौली निवासी राजीव की शादी
बिचौलिये से 60 हजार रुपये में खरीद कर राजीव ने रचायी थी शादी
दो दिन पूर्व ही ऑपरेशन से हुआ था प्रसव, बच्चे की मौत
क्या है मामला
सुपौल जिले के वीरपुर स्थित मंदिर में 2014 में अंदौली निवासी राजीव कुमार ने उक्त लड़की से शादी की थी. सोनबरसा थाना के खुटहा-नरकटिया निवासी रामइश्वर राय के माध्यम से उसने 60 हजार रुपये में लड़की खरीदी थी. एक साल तक लड़की अपने पति के घर अंदौली रही. इसके बाद वह वीरपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर चली गयी. जहां से परिजनों ने उसे आने नहीं दिया. उसके माता-पिता उसकी शादी अन्यत्र करना
क्या है मामला…
चाह रहे थे. मौके का फायदा उठा कर लड़की अपने पति के घर अंदौली चली आयी. उधर उसके पिता ने वीरपुर थाने में 2016 में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी. सात माह पूर्व पुलिस ने शक के आधार पर सुपौल जिले के मोहनपुर निवासी कामेश्वर सदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जो जेल में बंद है. इधर, लड़की अंदौली में रहते हुए गर्भवती हो गयी. दो दिन पूर्व उसने परिहार के निजी क्लिनिक में ऑपरेशन के जरिये बच्चे को जन्म दिया,
जिसमें बच्चे की मौत हो गयी. इसी बीच सुपौल पुलिस ने अंदौली में छापेमारी कर लड़की को मुक्त करा लिया. पुलिस उसे लेकर सुपौल रवाना हुई. हालांकि वह सुपौल नहीं जाना चाहती थी. वह परिहार में ही रहना चाहती थी. उसने बताया कि उसके घरवाले दूसरी शादी करा देंगे. बताते चलें कि सोनबरसा थाना के खुटहा-नरकटिया निवासी रामइश्वर राय पैसा लेकर इलाके में दर्जनों शादियां करा चुका है. वह लड़कियों को फांस कर शादी कराता है, वही पैसा वसूलता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन