नदी में गिरी बोलेरो, एक की मौत

Published at :19 May 2017 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
नदी में गिरी बोलेरो, एक की मौत

बैरगनिया : सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिले के सरमुजवा स्थित भकुवा नदी के पास तेज रफ्तार बोलेरो के नदी में गिरने से जहां एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दस अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. तक की पहचान सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना के हरपुर कला वार्ड 5 निवासी लल साह […]

विज्ञापन

बैरगनिया : सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिले के सरमुजवा स्थित भकुवा नदी के पास तेज रफ्तार बोलेरो के नदी में गिरने से जहां एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दस अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

तक की पहचान सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना के हरपुर कला वार्ड 5 निवासी लल साह के रूप में की गयी है. जबकि घायलों में हरपुर कला गांव के हीं मुकेश साह, विकास सिंह, खड़क सिंह, विकास साह, भैरव महतो, विंदेश्वर साह, अमन कुमार सिंह व राजीव कुमार को नेपाल के गौर शहर स्थित जिला अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है. वहीं बोलेरो चालक सुप्पी निवासी हरेंद्र भगत को रेफर कर दिया गया है.
इसकी पुष्टि रौतहट के डीएसपी नवीन कृष्ण भंडारी ने की है. बताया गया है कि मेजरगंज के हरपुर कला गांव से उक्त लोग बोलेरो नंबर बीआर 05 टी-2425 पर सवार होकर शादी के लिए लड़की देखने नेपाल के रौतहट जिले के पथरा बुधराम के सगिया पिपरिया गांव गये थे. लड़की देखने के बाद सभी लोग बोलेरो पर सवार होकर वापस मेजरगंज लौट रहे थे.
इसी बीच रौतहट जिले के सरमुजवा स्थित भकुवा नदी के पास तेज रफ्तार बोलेरो नदी में गिर गयी. जिससे मौके पर हीं ललन साह की मौत हो गयी. जबकि 10 लोग जख्मी हो गये. हादसे के दौरान केवल एक तीन वर्षीय बच्चा हीं सुरक्षित निकला.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन व शव को कब्जे में ले लिया. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
10 लोग जख्मी
घटना नेपाल के रौतहट जिले के सरमुजवा स्थित भकुवा नदी के पास की
मेजरगंज के हरपुर गांव से शादी के लिए लड़की देखने बोलेरो से नेपाल गये थे लोग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन