सदर अस्पताल में असामाजिक तत्वों का हंगामा

सीतामढ़ी : हृदय रोग के मरीज का जबरन इलाज करने का दबाव बनाते हुए मंगलवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर मरीज के परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया. इस दौरान चिकित्सक व कर्मियों के साथ बदसलूकी की. वहीं गार्ड के साथ हाथापाई भी की. वहीं गार्ड रामचंद्र का गन छीनने […]
सीतामढ़ी : हृदय रोग के मरीज का जबरन इलाज करने का दबाव बनाते हुए मंगलवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर मरीज के परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया. इस दौरान चिकित्सक व कर्मियों के साथ बदसलूकी की. वहीं गार्ड के साथ हाथापाई भी की. वहीं गार्ड रामचंद्र का गन छीनने का भी प्रयास किया गया. वहीं गार्ड, कर्मी व चिकित्सक को देख लेने की भी धमकी दी गयी. हालांकि अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एस अंजुम की सूचना पर नगर थाना पुलिस व टाइगर मोबाइल के पहुंचने के बाद असामाजिक तत्व फरार हो गये.
बताते चले की मंगलवार की रात एक मरीज को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सदर अस्पताल लाया गया था. हृदय रोगी होने की वजह से चिकित्सक ने रेफर कर दिया. लेकिन मरीज के परिजन जबरन इलाज का दबाव बनाने लगे. इनकार करने पर आस पास के कुछ असामाजिक तत्व पहुंच गये और हंगामा करने लगे. हालांकि मरीज के परिजनों के अनुसार चिकित्सक व कर्मियों ने इलाज से इनकार कर दिया था. लिहाजा लोगों ने शोर मचाया.
इधर, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एस अंजुम ने इस तरह की घटना पर आक्रोश जताया है. कहा कि फरवरी माह में भी इस तरह की घटना हुई थी. इस बाबत नगर थाने में आवेदन दिया गया था. वहीं गश्ती दल को रात में भेजने की अपील की गयी थी. लेकिन पुलिस द्वारा कोई पहल नहीं की गयी. लिहाजा असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है. उन्होंने बताया की घटना की बाबत पुलिस को आवेदन दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










