बच्ची की मौत, नौ घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 May 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. शादी समारोह के दौरान अनियंित्रत हुई पिकअप सीतामढ़ी : बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाबू नरहा गाछी टोल में चालक की लापरवाही के चलते पिकअप वैन के अनियंत्रित होकर पलटने से हुए हादसे में जहां दो वर्षीया एक आठ माह की बच्ची की मौत हो गयी, वहीं इसकी जद में आने से नौ लोग जख्मी […]
विज्ञापन
हादसा. शादी समारोह के दौरान अनियंित्रत हुई पिकअप
सीतामढ़ी : बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाबू नरहा गाछी टोल में चालक की लापरवाही के चलते पिकअप वैन के अनियंत्रित होकर पलटने से हुए हादसे में जहां दो वर्षीया एक आठ माह की बच्ची की मौत हो गयी, वहीं इसकी जद में आने से नौ लोग जख्मी हो गये. इनमें पांच बच्चे है.
घायलों को इलाज के लिए बाजपट्टी पीएचसी में भरती कराया गया. जहां से घायलों को रेफर कर दिया गया है. घायलों को सीतामढ़ी शहर के अलग-अलग निजी क्लीनिक में भरती कराया गया है.
मृतक की पहचान भोला राउत की पोती के रूप में की गयी है. बताया गया है कि बाबू नरहा गाछी टोल में कपल ठाकुर के बेटी की शादी समारोह को लेकर बिलौकी की रस्म अदा की जा रहीं थी. इस दौरान महारानी स्थान में पूजन को लोग गये थे. चालक द्वारा पिकअप वैन को स्टार्ट अवस्था में ही रखा गया था. इसी बीच किसी बच्चे ने स्टेयरिंग दबा दी. जिससे अचानक पिकअप वैन दौड़ने लगी.
इसके बाद अफरातफरी मच गयी. जो भी वाहन की जद में आया वह जख्मी हो गया. जबकि बाद में वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिसमें दब कर बच्ची की मौत हो गयी. मामला गांव का होने के चलते सामाजिक स्तर पर निपटारा कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










