महिला ने जहर खा किया आत्महत्या का प्रयास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 May 2017 4:18 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : नानपुर थाना क्षेत्र के बड़का भदियन गांव में पति समेत ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर शिवनाथ सहनी की पत्नी सीता देवी ने जहर खा कर आत्महत्या का प्रयास किया. परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां उसकी चिकित्सा जारी है. इलाज के दौरान पुलिस को दिए […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : नानपुर थाना क्षेत्र के बड़का भदियन गांव में पति समेत ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर शिवनाथ सहनी की पत्नी सीता देवी ने जहर खा कर आत्महत्या का प्रयास किया.
परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां उसकी चिकित्सा जारी है. इलाज के दौरान पुलिस को दिए गए बयान में सीता देवी ने पति शिवनाथ सहनी, देवर विदेशी सहनी, सास शकुंतला देवी, ससुर रामाशीष सहनी, सूरज सहनी व पुकारी देवी को आरोपित किया है. बताया है कि उसके पति ने दो शादी की है.
पहली पत्नी की मौत हो गयी है. जिससे एक पुत्र है. वहीं सीता देवी से एक पुत्र व दो पुत्री है. अक्सर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते है. इसको लेकर पूर्व में भी केस किया था. इसी क्रम में एक बार फिर उसे प्रताड़ित किया गया. लिहाजा उसने जहर पी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










