आंधी-पानी के साथ गिरे ओले, फसल को नुकसान

Published at :16 May 2017 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
आंधी-पानी के साथ गिरे ओले, फसल को नुकसान

सीतामढ़ी : जिले में सोमवार दोपहर बाद आंधी-पानी के साथ ओले गिरने से फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. वहीं लोगों को गरमी से राहत मिली है. बारिश के दौरान 20 मिनट तक आवागमन बाधित रहा. साथ हीं शहर व गांव की सड़कों पर जलजमाव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. जानकारी के अनुसार सुप्पी, […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले में सोमवार दोपहर बाद आंधी-पानी के साथ ओले गिरने से फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. वहीं लोगों को गरमी से राहत मिली है. बारिश के दौरान 20 मिनट तक आवागमन बाधित रहा. साथ हीं शहर व गांव की सड़कों पर जलजमाव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. जानकारी के अनुसार सुप्पी, डुमरा, बथनाह, बाजपट्टी व रीगा समेत कई प्रखंडों में तेज आंधी-पानी के साथ ओले गिरने की सूचना है. इससे परवल, लौकी व टमाटर की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है.

बताते चले कि पिछले माह में भी कई बार आंधी-पानी के साथ ओले गिरने से किसान को काफी नुकसान पहुंचा था. बावजूद किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा नहीं मिला. इसको लेकर सुप्पी प्रखंड के प्रगतिशील किसान मंच के जिला संयोजक रामशोभित सिंह, स्नातक बुद्धिजीवी संगठन के अध्यक्ष दीनानाथ पाठक, हेमंत मिश्र, रवींद्र सिंह, रघुवीर सिंह समेत अन्य ने जिला कृषि पदाधिकारी से फसल नुकसान की जांच करने के साथ किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. उधर शिवहर जिले में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई. ओले भी गिरे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन