स्कॉर्पियो पलटने से चालक की मौत

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के भूपभैरो टू लेन सड़क के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पलटने से जहां चालक नेपाल के जनकपुर निवासी भोगेंद्र दास की मौत हो गयी, वहीं एक मासूम समेत तीन लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां से […]
सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के भूपभैरो टू लेन सड़क के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पलटने से जहां चालक नेपाल के जनकपुर निवासी भोगेंद्र दास की मौत हो गयी, वहीं एक मासूम समेत तीन लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां से जख्मी नेपाल के जनकपुर वार्ड 7 निवासी राम विनोद चौधरी व उसके पुत्र दस वर्षीय सुशांत कुमार व धीरेंद्र कुमार को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. हालांकि परिजन तीनों को लेकर डॉ वरुण कुमार सिंह के क्लिनिक में चले गये. जहां तीनों का इलाज जारी है. नेपाल के जनकपुर वार्ड सात निवासी राम विनोद चौधरी का पुत्र सुशांत पटना सेंट्रल स्कूल में पढ़ता हैं.
शनिवार को उसके पिता राम विनोद चौधरी अपने मित्र धीरेंद्र कुमार के साथ स्कॉर्पियों से पटना गये थे, जहां से वे सुशांत को लेकर जनकपुर लौट रहे थे. इसी बीच भूपभैरो के पास एक कुत्ते को बचाने के क्रम में स्कॉर्पियो नंबर बीआर 7 पीए-4070 पलट गयी. जिसमें चालक की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










