पांच बोरा सरकारी अनाज जब्त

Published at :15 May 2017 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
पांच बोरा सरकारी अनाज जब्त

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के बहिलवारा उर्फ गाढ़ा गांव में शनिवार की रात सीओ सह बीएसओ मृत्युंजय कुमार ने छापेमारी कर पांच बोरा कालाबाजारी का सरकारी अनाज जब्त किया. एसएफसी के सील लगे अनाज में चार बोरा चावल व एक बोरा गेहूं बरामद किया गया. सीओ ने गांव के सत्य नारायण मंडल के घर से […]

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के बहिलवारा उर्फ गाढ़ा गांव में शनिवार की रात सीओ सह बीएसओ मृत्युंजय कुमार ने छापेमारी कर पांच बोरा कालाबाजारी का सरकारी अनाज जब्त किया. एसएफसी के सील लगे अनाज में चार बोरा चावल व एक बोरा गेहूं बरामद किया गया. सीओ ने गांव के सत्य नारायण मंडल के घर से उक्त अनाज को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया. वहीं घटना की बाबत रविवार को रून्नीसैदपुर थाने में सत्य नारायण मंडल के खिलाफ सरकारी अनाज की कालाबाजारी का मामला दर्ज कराया है. सीओ ने बताया की उक्त अनाज किसी जविप्र विक्रेता का है. जिसे कालाबाजारी में बेचा गया है. बताया की मामले की जांच की जा रहीं है. बताते चले की ग्रामीणों के शिकायत पर सीओ सह बीएसओ ने यह छापेमारी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन