वैनचालक की हत्या

सीतामढ़ी : थाना क्षेत्र के बाचोपट्टी नरहा में लुटेरों ने पिकअप वैन चालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी. हत्यारों ने नुकीले हथियार के प्रहार से उसकी दोनों आंखें भी फोड़ दी. हत्यारों ने युवक को पहले अर्धनग्न कर पीटा और बाद में आंख फोड़ उसकी हत्या कर दी. शव को गांव स्थित आम के […]
सीतामढ़ी : थाना क्षेत्र के बाचोपट्टी नरहा में लुटेरों ने पिकअप वैन चालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी. हत्यारों ने नुकीले हथियार के प्रहार से उसकी दोनों आंखें भी फोड़ दी. हत्यारों ने युवक को पहले अर्धनग्न कर पीटा और बाद में आंख फोड़ उसकी हत्या कर दी. शव को गांव स्थित आम के बगीचे में फेंक दिया. पिकअप वैन लूट कर अपराधी फरार हो गये.
मृतक की पहचान बाजपट्टी थाना के बरहरवा निवासी प्रदीप चौधरी के पुत्र रणधीर चौधरी (30) के रूप में की गयी है. शनिवार की सुबह युवक की हत्या की खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही बाजपट्टी थानाध्यक्ष कंचन भाष्कर सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की तफ्तीश की. उस वक्त तक शव की पहचान नहीं हुई थी. पुलिस ने शव को अज्ञात मान पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










