करंट से पति की मौत,पत्नी जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

फूस निर्मित घर गिरने के तार के संपर्क में आये दंपती घटना बैरगनिया थाना के विलारदे गांव की बैरगनिया : थाना क्षेत्र के विलारदे गांव में फूस निर्मित घर के गिरने के चलते विद्युत करंट के संपर्क में आने से पति वाजुल हक अंसारी, 50 वर्ष की मौत हो गयी. जबकि पत्नी नसीमा खातून गंभीर […]
विज्ञापन
फूस निर्मित घर गिरने के तार के संपर्क में आये दंपती
घटना बैरगनिया थाना के विलारदे गांव की
बैरगनिया : थाना क्षेत्र के विलारदे गांव में फूस निर्मित घर के गिरने के चलते विद्युत करंट के संपर्क में आने से पति वाजुल हक अंसारी, 50 वर्ष की मौत हो गयी. जबकि पत्नी नसीमा खातून गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जिसे इलाज के लिए बैरगनिया पीएचसी में भरती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में मातमी माहौल है.
इसी बीच जिला पार्षद प्रतिनिधि पूर्व सरपंच मो तनवीर अली खान उर्फ पपलू खान ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दिया. साथ ही जिला प्रशासन से पीड़ित बच्चों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. बताया गया है कि गुरुवार को वाजुल हक अंसारी का फूस का घर अचानक गिर गया. घर गिरने के साथ ही घर में लगे विद्युत प्रावहित तार टूट गया. जिसके चपेट में आने से 50 वर्षीय वाजुल हक अंसारी व उसकी पत्नी नसीमा खातून जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों को दोनों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने वाजुल हक अंसारी को मृत घोषित कर दिया. पत्नी नसीमा खातून का पीएचसी में इलाज चल रहा है. मृतक व जख़्मी दंपति को बचाने गये बच्चे भी आंशिक रूप से घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










