16 व 17 मई को सद्भावना का परिचालन रहेगा बंद

Published at :11 May 2017 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
16 व 17 मई को सद्भावना का परिचालन रहेगा बंद

सीतामढ़ी : रक्सौल-सीतामढ़ी नयी दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस का परिचालन 16 व 17 मई को नहीं होगा. लखनऊ रेलमंडल के लखनऊ-सुल्तानपुर- जफराबाद रेलखंड के कोयरीपुर-हरपालगंज व श्रीकृष्णनगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के परिचालन को रद्द कर दिया गया है. जिसमें रक्सौल-सीतामढ़ी नई दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस भी शामिल है. […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : रक्सौल-सीतामढ़ी नयी दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस का परिचालन 16 व 17 मई को नहीं होगा. लखनऊ रेलमंडल के लखनऊ-सुल्तानपुर- जफराबाद रेलखंड के कोयरीपुर-हरपालगंज व श्रीकृष्णनगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के परिचालन को रद्द कर दिया गया है.

जिसमें रक्सौल-सीतामढ़ी नई दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस भी शामिल है. सद्भावना एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14007 जो रक्सौल से दिल्ली जाती है, को 17 मई तथा गाड़ी संख्या 14008, जो दिल्ली से भाया सीतामढ़ी रक्सौल जाती है का 16 मई को परिचालन निरस्त कर दिया गया है. इसकी जानकारी मुख्य वाणिज्य निरीक्षक वरुण कुमार सिंह ने दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन